जहर खाकर प्रेमी युगल ने घर वालों को किया फोन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें आखिरी शब्द

जहर खाकर प्रेमी युगल ने घर वालों को किया फोन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें आखिरी शब्द

Bihar News : पटना जिले के फतुहा में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी। प्रेमी युगल ने फतुहा और बुद्धदेवचक हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, प्रेमी युगल ने जहर खाने के बाद इस बात की जानकारी फोनकर अपने परिजनों और मित्र को दी। जानकारी होते ही दोस्त ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। डायल 112 की टीम की खोजबीन के दौरान ही घटना की सूचना फतुहा जीआरपी को दी गई। 

दोनों टीम ने मिलकर प्रेमी युगल को ढूंढ लिया। दोनों को फतुहा सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक-युवती नालंदा जिले के रहने वाले थे। प्रेमी की उम्र 19, जबकि प्रेमिका 18 वर्ष की थी। इधर, अस्पताल पहुंचे परिजन शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिये ले गये। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किस कारणवश प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठाया। 

फोन पर दी जानकारी

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

हमलोग जहर खा लिये हैं, टाटा-बाय-बाय। अब वापस नहीं लौटेंगे। प्रेमी युगल ने अपने घर वालों को कॉल कर ये बातें कहीं तो सभी अवाक रह गये। इसके बाद उन्होंने दोबारा कॉल किया, पर किसी से बात नहीं हो सकी। एनएमसीएच टीओपी में पुलिस को दिये गये अपने बयान में परिजनों ने इस बात का जिक्र किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि प्रेमी युगल कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकले थे। फिर दोनों एक जगह मिले और आत्महत्या करने का निर्णय लिया। दोनों ने स्टेशन के आसपास ही जहर खाया। फिर कॉल कर अपने-अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। जब तक घरवाले पहुंचते तबतक काफी देर हो चुकी थी। प्रेमी युगल जहर खाने के बाद रेलवे ट्रैक पर लेट गये। हालांकि उस वक्त कोई ट्रेन उस ओर से नहीं गुजरी थी। इससे पहले ही लोगों की नजर अचेत पड़े युवक-युवती पर पड़ गई। स्थानीय लोगों दोनों को पटरी से किनारे कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

यह भी पढ़े बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल