स्पा में काम करने वाली प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या

स्पा में काम करने वाली प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या

Karnataka News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी 42 वर्षीय महिला मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला का मित्र उसकी नौकरी से नाखुश था। वारदात जयनगर के शालिनी मैदान की है। पुलिस ने मृतक की पहचान पास के ही एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की फरीदा खानम के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले के सिलसिले में 32 वर्षीय गिरीश को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरीदा एक स्पा में काम करती थी और गिरीश एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। दोनों रिलेशनशिप में थे। गिरीश महिला की नौकरी से खुश नहीं था। वह फरीदा को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा था। इस वजह से उन दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। शनिवार को इसी बात पर बहस के बाद गिरीश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुछ राहगीरों ने उसे खून से लथपथ देखा और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को संदेह है कि यह सुनियोजित हत्या है, क्योंकि उसके पास चाकू था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students