बलिया में फंदे पर झूलता मिला 12वीं के छात्र का शव

बलिया में फंदे पर झूलता मिला 12वीं के छात्र का शव

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 12वीं के छात्र अनुज वर्मा (19) का शव बुधवार को घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद अनुज अपने कमरे में सो रहा था। बुधवार की सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई।

दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। दरवाजे से सटे छोटा होल से अंदर देखा गया तो अनुज पंखे में बंधी रस्सी के सहारे झूल रहा था। किसी तरह अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तोड़कर अनुज के शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी