खतौनी की तर्ज पर अब 'घरौनी' भी बनेगी, बलिया में सर्वे शुरू

खतौनी की तर्ज पर अब 'घरौनी' भी बनेगी, बलिया में सर्वे शुरू


बैरिया, बलिया। जैसे खेत के लिए खतौनी वैसे आबादी श्रेणी 6 (2) के तहत सरकार ने घरौनी बनाने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत राजस्व परिषद लखनऊ के आदेश पर घरौनी तैयार करने के लिए राजस्व विभाग जुट गया है। घरों का ब्योरा तैयार कर 'घरौनी' तैयार करने के लिए बैरिया तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में लेखपालों से सर्वे कराया जा रहा है। 
तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में लेखपाल ब्लाक बना रहे है। रास्ता, मकान की स्थिति, मन्दिर, गली, खड़ंजा का ब्योरा दर्ज कर रहे है। मकानों की चौहदी भी बखूबी लिख रहे है।ग्रामीणों से मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड (या कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र) का नम्बर एकत्र किया जा रहा है। रामपुर के लेखपाल संजय सिंह ने बताया कि यह सर्वे राजस्व परिषद के आदेशानुसार हो रहा है। इसका लाभ सभी को मिलेगा। फिलहाल डीह की जमीन पर बने मकान का सर्वे हो रहा है। बाद में नम्बरी जमीन पर बने मकान का सर्वे होगा।

सरकार ने फैसला किया है कि जैसे जमीन के लिए खतौनी होती है, वैसे घर के लिए घरौनी तैयार होगी। ऐसा हो जाने से भविष्य में देहात में भी घरों की खरीद बिक्री में आसानी होगी।ऐसे मे घरौनी तैयार होने पर घर का भी ब्योरा व सर्किल रेट तैयार होगा। सबसे बड़ी समस्या देहात में घरों की खरीद बिक्री की है। ऐसे में यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि अभी कितने कच्चे और पक्के मकान है।
सुरेश कुमार, उपजिलाधिकारी बैरिया


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग...
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना
Ballia News : वरिष्ठ पत्रकार भानुप्रताप सिंह के अनुज का निधन, शोक की लहर