सपना साकार : बलिया की बेटी संस्कृति तिवारी बनीं डाक्टर, चहुंओर खुशी की लहर

सपना साकार : बलिया की बेटी संस्कृति तिवारी बनीं डाक्टर, चहुंओर खुशी की लहर

बलिया। दादा का सपना था पोती डॉक्टर बनें, तो पोती कहां रुकने वाली थी। संस्कार और संस्कृति के पालने में पली-बढ़ी पोती दादा के सपने को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत की और भर ली उड़ान आसमां की। अपने हौंसले और ईमानदार मेहनत के दम पर MBBS की ड्रिगी हासिल की और बन गईं एक कुशल डॉक्टर।

हम बात कर रहें है जिले के ग्राम जैदोपुर मठिया छितौनी निवासी संस्कृति तिवारी का। अपने दृढ़ निश्चय और परिश्रम के बल पर संस्कृति ने यह सफलता हासिल की है। संस्कृति स्व. जगदंबा तिवारी की पौत्री हैं। जीते-जी जगदंबा तिवारी का बड़ा सपना था कि हमारी पौत्री डॉक्टर बने, जिसके बाद संस्कृति ने अपने दादा के सपने को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा दी और डॉक्टर बनकर ही घर आईं।

संस्कृति के डॉक्टर बनने के बाद से पूरे घर में खुशी की लहर है। बधाईयां देने के लिए रिश्तेदारों का आना लगा हुआ है। मिठाईयों का दौर जारी है। अपनी बिटिया की उपलब्धि पर पिता मनोज तिवारी और माता रानी तिवारी गर्व महसूस कर रही हैं। इन खुशी के पल के बीच तिवारी परिवार जगदंबा तिवारी को याद कर रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि आज पिता जी की कमी महसूस हो रही है। वह यहां होते तो बेहद खुश होते। वहीं संस्कृति की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। आस-पडौस के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर कोई संस्कृति के भविष्य की कामना करते हुए बेटी को अपना आर्शीवाद दे रहे हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार