JNCU बलिया : विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम का उद्घाटन

JNCU बलिया : विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम का उद्घाटन

 


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा रोवर्स रेंजर्स समागम मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में किया गया है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने स्काउट गाइड झण्डे का रोहण और रोवर्स रेंजर्स के मार्च पास्ट को सलामी देकर किया। आयोजन सचिव  डाक्टर रमाकान्त सिंह ने मुख्य अतिथि सहित समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। हालांकि 138 में से मात्र 15 टीमों की  प्रतिभाता पर कुलपति ने रोष व्यक्त किया। कहा कि हमारी सम्पूर्णता तब मानी जाएगी, जब यहां 138 झंडे दिखेंगे। उद्घाटन समारोह के उपरांत रोवर्स रेंजर्स टीमों ने निबंध, पोस्टर, क्विज, इकोरेस्टोरेशन, रोल प्ले, लोकगीत/लोकनृत्य, नाट्य एवं कैम्प फायर की प्रतियोगिता सम्पन्न की गई। निर्णायक के रूप में जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, सहायक जिला कमिश्नर निर्भय नारायण सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार सिंह, इफ्तिखार खान, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सौरभ कुमार पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर गाइड सरिता कुमारी, प्री एल टी अरुणेन्द्र कुमार सिंह, प्री एल टी शिवानंद शाह, दिनेश सिंह यादव, प्रमोद यादव, ज्योत्सना बिंद व इनामुल्लाह मौजूद रहे तथा बारीकियों पर अपना निर्णय सुरक्षित किया। 

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में डाॅ. बैकुंठ नाथ पाण्डेय, डाॅ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. इन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. राम नरेश यादव, डॉ. अखिलेश कुमार राय, डॉ. बृजेश कुमार सिंह त्यागी, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. आर पी सिंह, डॉ. सूबेदार प्रसाद, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ.  राकेश सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. माला, डॉ. सुबोध मणि त्रिपाठी, मनोहर यादव, विमलेश मौर्य, मनीष गुप्त, विवेक सिंह, डॉ. संतोष सिंह, विजयानंद पाठक, संजय त्रिपाठी, विनीत नारायण दुबे इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
Ballia News : वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद मातम में बदल गया। मारपीट के बाद...
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत