बलिया : अपनों के बीच 'राहत की थैली' लेकर पहुंची कैशपार

बलिया : अपनों के बीच 'राहत की थैली' लेकर पहुंची कैशपार


मनियर, बलिया। कैशपार माइक्रो क्रेडिट ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में हाथ बढ़ाया है। नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव की उपस्थिति में बांसडीह ब्लाक के देवरार व सुल्तानपुर में राहत सामग्री का पैकेट वितरित किया गया। राहत सामग्री के पैकेट में दैनिक उपयोग की वस्तुएं मौजूद थी। 
संस्था के आंचलिक प्रबंधक रूद्र प्रताप सिंह एवं उप आंचलिक प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमारी संस्था कम ब्याज पर समूह के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को लोन देती है, ताकि रोजगार करके महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। इसके अतिरिक्त संस्था के सदस्यों पर जब दैविक आपदा आती है तो संस्था आर्थिक मदद भी करती है। इस दौरान उप आंचलिक प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, एरिया रिस्क ऑफिसर उषा सिंह, क्लस्टर हेड बंदना सिंह, शाखा प्रबंधक बांसडीह सुनील कुमार, मोबिलाइजेशन एक्सक्यूटिव चंदन सिंह तथा सेंटर मैनेजर आलोक कुमार मिश्रा व साजिद अंसारी सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर