धीमी रफ्तार पर बलिया डीएम सख्त, दो दिन में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ तो जुर्माना के साथ होगी एफआईआर

धीमी रफ्तार पर बलिया डीएम सख्त, दो दिन में अपेक्षित कार्य नहीं हुआ तो जुर्माना के साथ होगी एफआईआर


बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को गंगा व टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। रामपुर चिट में टोंस नदी किनारे हो रहे कार्य की रफ्तार काफी धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर अपेक्षित कार्य पूरा नहीं हुआ तो 20 लाख रुपए का जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। दूबेछपरा में तीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रामपुर चिट में टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्य की पूरी जानकारी ली। पाया कि कार्य की रफ्तार जो होनी चाहिए, वह नहीं है। ठेकेदार ने मैटेरियल की कमी बताई, जिस पर डीएम और नाराज हो गयीं। उन्होंने कहा कि नदी में पानी कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस समय कार्य में तेजी की सबसे अधिक आवश्यकता है। 

चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अच्छी अपेक्षित कार्य नहीं दिखा तो 20 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बाढ़ खण्ड के सम्बन्धित एई व जेई की भी क्लास लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी दुबेछपरा पहुंची और वहां की तीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली और कार्य में तेजी बनाए रखने का निर्देश दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर