बलिया : Road Accident में युवा कर्मचारी की मौत
On



बलिया। चौकिया मोड़-नगरा मार्ग पर अवाया गांव के निकट बुधवार की रात जिला न्यायालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रंजीत कुमार (32) की मौत सड़क हादसे में हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
गोरखपुर निवासी रंजीत कुमार बलिया जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार की रात वह नगरा मार्ग होकर किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। इस बीच, अवाया गांव के पास किसी अनियंत्रित वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 16:57:43
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...


Comments