बलिया DM ने तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दी चेतावनी, ये है पूरा मामला

बलिया DM ने तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दी चेतावनी, ये है पूरा मामला


बलिया। कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैम्पलिंग में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दुबहड़, रसड़ा व वैना के प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है। शनिवार को विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने यह कार्रवाई की।
समीक्षा के दौरान रसड़ा, वैना व दुबहड़ में कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और तीनों प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कारण पूछा। सन्तोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने तीनों एमओआईसी को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि सभी चिकित्साधिकारी कांटेक्ट ट्रेसिंग व सैम्पलिंग पर विशेष जोर दें। किसी भी हालत में कोरोना पर अंकुश लगाना है। इसके लिए सभी लोग मिलकर पूरे मनोयोग से काम करें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय