अब 9 घंटा खुलेंगे बलिया के ये बाजार, लेकिन...
On



बैरिया, बलिया। तहसील क्षेत्र के रानीगंज, बैरिया लालगंज, दोकटी व शिवनटोला के बाजारों का खुलने के समय में उप जिलाधिकारी बैरिया ने आंशिक परिवर्तन किया है।
नये आदेश में क्षेत्र की सभी दुकाने 28 जुलाई से सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक खुलेंगी। वही सभी दुकानें शनिवार व रविवार को सप्ताहिक बन्दी के तहत बंद रहेगी। उप जिलाधिकारी ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि बिना मास्क के बाजार में आने वाले व बिना मास्क पहनकर दुकान पर बैठे लोगों पर सख्त कारवाई की जाएगी। अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वालो पर मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा जाएगा।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 07:18:07
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...



Comments