बलिया : महिला सुरक्षा कानून व अधिकारों पर हुई बात

बलिया : महिला सुरक्षा कानून व अधिकारों पर हुई बात



बलिया। मिशन नारी शक्ति सुरक्षा एवं सम्मान अभियान के तीसरे दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगवां पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दहेज, भ्रूण हत्या, लैंगिक उत्पीड़न आदि के अलावा महिला अपराध व उनके अधिकार से जुड़े विविध कानूनों की जानकारी दी गयी। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की काफी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 
शासन से आई नोडल अधिकारी (एडीएम अमेठी) वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाओं का अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक हो गया है। जब उनको अपने अधिकार या महिला सम्बन्धी विभिन्न कानूनों की जानकारी होगी तो निश्चित रूप से वह खुद को सुरक्षित रख सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिला स​शक्तिकरण के लिए भी काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक होने पर बल दिया।
डिप्टी कलेक्टर सीमा पाण्डेय ने घरेलू हिंसा, छेड़खानी, यौन हमला या शोषण सम्बन्धी कानून के विषय में बताया। यह भी कहा कि दी गई विधिक जानकारियों को अपने आसपास की महिलाओं से भी शेयर करें, ताकि महिला अपना उत्पीड़न रोकने में स्वयं सक्षम हो सकें।
शिविर में संयुक्त निदेशक अभियोजन एसके पाठक ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, लैंगिक उत्पीड़न से रोकथाम, एसिड अटैक व साइबर क्राइम, दहेज, बाल संरक्षण, जीरो एफआईआर आदि से जुड़े अधिनियम की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। शिविर में सीडीपीओ पीयूष, महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह, महिला एसओ सरोज यादव आदि मौजूद ​थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट