Road Accident In Ballia : खून से रंगी सड़क, युवा ई-रिक्शा चालक की मौत, मचा कोहराम

Road Accident In Ballia : खून से रंगी सड़क, युवा ई-रिक्शा चालक की मौत, मचा कोहराम


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। शिवपुर-बसंतपुर मार्ग पर स्थित सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अपयाल के भाभो के पास शुक्रवार को स्कूली बस की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। वहीं, तीन लोगों का उपचार चल रहा है। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

बता दे कि शिवपुर-बसंतपुर बलिया मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब अपायल भाभो के पास सड़क किनारे ई-रिक्शा सवारी लेने के लिए खड़ा था, तभी सामने से आ रही बच्चो से भरी स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। तेज आवाज़ सुन आस पास के लोगों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर नारायनपुर निवासी ई रिक्शा चालक सुनील राजभर (35) के अलावा मिथुन चौहान, संजय और उपेन्द्र को जिला अस्पताल भेजा। टक्कर के बाद बस छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने बस में सवार करीब 15 बच्चो को स्कुल भेजा। उधर, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक सुनील राजभर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला