यूपी में मतदान सम्पन्न : दसे के बुझाई ईवीएम में के बा

यूपी में मतदान सम्पन्न : दसे के बुझाई ईवीएम में के बा


बलिया। विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद जीत-हार को लेकर चर्चा-परिचर्चा, बहस और कयास का दौर गांवों से लेकर शहरों तक जारी है।कौन जीत रहा है? कौन हार सकता है? को लेकर अनुमान पेश किया जा रहा है। वैसे बात-बात में लोग मजाकिया लहजे में यह भी कह दे रहे है कि 'घबड़ा लो मती, दसे के बुझाई ईवीएम में के बा।'

यूपी विधान सभा के लिए सोमवार को सातवें चरण का मतदान सम्पन्न हो गया। मतगणना 10 मार्च को होगी, उसी दिन जीत-हार का पता सबको चल जाएगा। इस बीच, किस गांव में किस बूथ पर कौन मजबूत रहा। कौन कमजोर हो गया, पर मंथन जारी है। चुनावी चर्चा पर विश्वास किया जाए तो भाजपा, सपा और बसपा के बीच चुनाव सिमट कर रह गया। लगभग सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने आपको जीता हुआ मानकर चल रहे है। फिलहाल हम किसी से कम नहीं, जैसी बड़ी बड़ी बातें बघारी जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली