बलिया : भाजपा के बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह समेत सात नामजद व 1000 अज्ञात पर मुकदमा,

बलिया : भाजपा के बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह समेत सात नामजद व 1000 अज्ञात पर मुकदमा,


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सात नामजद व 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा से टिकट कटने के बाद बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह बगावती तेवर में है। मंगलवार को विधायक सुरेंद्र सिंह ने समर्थकों व शुभचिंतकों की बैठक बुलाई थी।समर्थकों की उमड़ी भीड़ की वजह से एनएच 31 पर देवराज ब्रह्म मोड़ से बैरिया तिराहे तक के साथ ही बैरिया लालगंज मार्ग जाम हो गया था। मामले में देर शाम बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सात नामजद व एक हजार अज्ञात पर धारा 341, 188 कोविड महामारी अधिनियम 3 तथा 171 एच अंतर्गत केस दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित नियमों, बैरिया लालगंज मार्ग तथा देवराज ब्रह्म मोड़ से बैरिया तिराहे तक एनएच जाम एवं कोविड-19 का पालन न करने में केस दर्ज किया गया है। इन नियमों को तोड़ने वालों पर यह कार्यवाही तय है। इन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज
बलिया : हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल...
बलिया में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, उठाएं लाभ
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच
13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल
बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश