बलिया : सड़क किनारे युवती का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या की आशंका ; जांच में जुटी पुलिस

बलिया : सड़क किनारे युवती का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या की आशंका ; जांच में जुटी पुलिस


मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा काली मंदिर से करीब 200 मीटर पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से सटे गंगा नदी के किनारे एक युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी डीपी तिवारी, सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र व एसओ राकेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। काफी प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

बुधवार की सुबह शौच करने गये लोगों की नजर युवती के शव पर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही काफी भीड़ जुट गयी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, पर शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवती की उम्र करीब 20 है, जो गुलाबी रंग के शुट (कुर्ती) तथा हरा रंग का पजामा (सलवार) पहनी है। 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवती के चेहरे पर चोट का निशान है। इसलिए माना जा रहा है कि उसकी हत्या कही और कर, शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। युवती कहा की गई ? उसका शव वहां कैसे पहुंचा ? इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित