बलिया : Road Accident में महिला की मौत
On



बैरिया, बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा पेट्रोल पंप से 100 मीटर पूरब सड़क हादसे में इब्राहिमाबाद निवासी गीता देवी (55) पत्नी पंचानंद की मौत हो गई। गीता देवी बयासी गांव स्थित अपनी ननद के घर से शुक्रवार को लौट रही थी। सोनबरसा पेट्रोल पंप से पूरब किसी वाहन से उतरकर वह अपने घर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
09 Mar 2026 08:25:17
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...


Comments