साहब ! इस समस्या से दिला दीजिए निजात, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

साहब ! इस समस्या से दिला दीजिए निजात, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


मनियर, बलिया। नगर पंचायत मनियर के सामाजिक न्याय मोर्चा संयोजक रवि वर्मा व नगर पंचायत निवासी दिनेश राजभर, पुरंजय शर्मा, रामेश्वर राजभर, शिवजी पासवान, संतोष कुमार वर्मा ने उप जिलाधिकारी बांसडीह को पत्रक देकर बरसात व बहेरा नाला के पानी के वजह से मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 एवं 10 में हो रही जल जमाव की समस्या से निजात की मांग की।

पत्रक के माध्यम से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि बरसात व बहेरा नाला के पानी के वजह से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। लोगों के मवेशियों को चारा लाने, अपने छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल करने तथा उन्हें आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी, धान व मक्के की फसल पानी में डूबने की वजह से बर्बाद हो गए हैं। गंदे पानी से मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है जिससे नगर पंचायत के इनरपुर, देवापुर, नवका बाबा के ढाला, बेहेरा पार चौहान बस्ती, दलित बस्ती इत्यादि मुहल्ले के लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली