Road Accident in Ballia : स्कूल से लौट रहे बेसिक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Road Accident in Ballia : स्कूल से लौट रहे बेसिक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत


बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग के लिए दुःखद खवर है। शनिवार की शाम स्कूल से लौट रहे एक सहायक अध्यापक की मौत सड़क हादसे में हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, जनपद का शिक्षा जगत स्तब्ध है। 

यह भी देखेंसेना से रिटायर्ड होने के बाद बलिया बेसिक में सहायक अध्यापक बने थे अंजनी गुप्ता, रूला गये सबकों

मूलरूप से रसड़ा के मोतिरा निवासी अंजनी गुप्ता (45) पुत्र जयनारायण गुप्ता की तैनाती शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के जूनियर हाईस्कूल मंगलपुरा पर बतौर सहायक अध्यापक थे। अंजनी गुप्ता का आवास हनुमानगंज के पास बलराम बिहार कालोनी में है। शनिवार की शाम अंजनी गुप्ता विद्यालय से घर लौट रहे थे। अभी वे सुखपुरा थाना क्षेत्र के महादेव पैलेस के पास पहुंचे थे, तभी उनकी स्कूटी में बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अटेवा जिला प्रवक्ता विनय राय, राजीव गुप्ता, मुकेश गुप्ता, डा. घनश्याम चौबे, राकेश वर्मा समेत तमाम शिक्षक अस्पताल पहुंच गये। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक