बलिया में कांग्रेस पर बरसे एमपी के सीएम शिवराज, समझाया MODI और YOGI का मतलब

बलिया में कांग्रेस पर बरसे एमपी के सीएम शिवराज, समझाया MODI और YOGI का मतलब


बलिया। भाजपा की जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाने आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का जश्न मनाया, सभी को याद किया। प्रधानमंत्री साधारण व्यक्ति नहीं हैं। एक सूरज, एक देश और एक मोदी। वहीं, यूपी में अपराधी कहने लगे है कि जेल में वह सुरक्षित हैं। योगी आदित्यनाथ की पुलिस से अपराधी कांप रहे हैं। 

टीडी कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंच से मोदी और योगी का मतलब भी समझाया। कहा कि मोदी का मतलब (M : मजबूत नेतृत्व, O : ओजपूर्ण व्यक्तित्व, D : दृढ़ निश्चयी और I : ईश्वर का वरदान) है। इसी तरह योगी का मतलब (Y : योग्य O : ओजस्वी, G : गतिशील और I : ईमानदार) है। कहा कि हम सभी आम कार्यकर्ता हैं। उन्‍होंने जनता के समक्ष भाजपा के विकास मॉडल को जहां सामने रखा, वहीं कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। कहा कि आजादी थाली में नहीं मिली थी। कांग्रेस ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया। आजादी के नायक मंगल पांडेय, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस को भुला दिया गया। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी आजादी के नायकों के नाम पर दीप भी नहीं जलाया। कहा कि अब राहुल गांधी बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गंगा नहा रही हैं। सपा सरकार के घोटालों की जांच शुरू कर दी गई है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निशाने पर रही सपा

मंच से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के लिए अनुपयोगी हैं।कहा कि अखिलेश प्रदेश में गुंडाराज लाना चाहते हैं। योगी राज में मुख्तार अंसारी जैसे माफिया जेल में हैं। अतीक के घर पर बुलडोजर चल रहा है।

बस्ती में होगा यात्रा का समापन

भाजपा की यह जन विश्वास यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के आजमगढ़ व गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के जरिए जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व कार्यों से अवगत कराया जाएगा। इस यात्रा का समापन तीन जनवरी को बस्ती जिले में संपन्‍न होगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट