बलिया : चुनावी रंजिश में बवाल, पांच रेफर

बलिया : चुनावी रंजिश में बवाल, पांच रेफर


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के मुकामी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान लाठी-डंडे, हाकी, फावड़ा, राड खूब चले। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये, जिसमें पांच की स्थिति गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
मुन्ना अली व मोहम्मद जंगली के परिवार में रविवार की शाम पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के 2 लोगों को साधारण चोटें आई हैं। जिन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, उनमें मुन्ना अली 40 वर्ष, आजाद अली 28 वर्ष, मोनू अली 28 वर्ष, फिरोज अली 38 वर्ष व सोनू अली 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें लाठी-डंडे, हाकी, राड, फावड़ा, तलवार से चोटें आई हैं। इन्हें गंभीरावस्था में पुलिस ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मारपीट के बाद दूसरा पक्ष फरार बताया जा रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक ने बताया कि प्रधानी के चुनाव के दौरान रंजिश को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी। थाने में आकर दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया था। उसी बात को लेकर फिर कहासुनी व मारपीट हुई है। पुलिस संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली