बलिया में वीर के साथ दाम्पत्य बंधन में बंधी थी हरियाणवी बाला सपना चौधरी, अब खुला राज

बलिया में वीर के साथ दाम्पत्य बंधन में बंधी थी हरियाणवी बाला सपना चौधरी, अब खुला राज




बलिया। हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी ने बच्चे को जन्म दिया है। इसके साथ ही सपना चौधरी की शादी और उनके पैदा हुए बच्चे को लेकर शुभचिन्तकों में बहस छिड़ी हुई है। इस बीच, खुलासा हुआ है कि 15 दिसंबर 2019 को एक निजी कार्यक्रम में बलिया आयी सपना ने वीर साहू से सांकेतिक रूप से दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंध गई थी। फिर दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की। लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान सपना के परिवार में किसी का निधन हो गया। इस मामले को लेकर जब सवाल उठ रहे हैं तो कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि उन्होंने दिसंबर में ही शादी कर ली थी। 





बता दें कि रसड़ा क्षेत्र के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की पुत्री की शादी के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में सपना चौधरी शामिल होने आयी थी। वहां से वह जिला मुख्यालय के नया चौक जापलिनगंज स्थित द वैदिक प्रभात फाउंडेशन के कार्यालय पर एक धार्मिक कार्यक्रम में वीर के साथ पहुंची थी, जहां फाउंडेशन के संत बद्री विशाल से आशीर्वाद लेकर सपना और वीर एक-दूजे के हो गये थे। संक्षिप्त कार्यक्रम में वीर व सपना द्वारा सांकेतिक रूप से दाम्पत्य बंधन की डोर में बंधने की फोटोग्राफी भी हुई थी। उन्होंने सपना और वीर को सफल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया।इस कार्यक्रम में केवल उनके मैनेजर, कुछ करीबी तथा फाउंडेशन के सदस्य ही मौजूद थे। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज