कर्नाटक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रतिभाग करेंगे बलिया के 11 शिक्षक ; BSA ने दिया विशेष अवकाश

कर्नाटक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रतिभाग  करेंगे बलिया के 11 शिक्षक ; BSA ने दिया विशेष अवकाश

बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बलिया के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 11 से 13 नवंबर तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 8वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग करेगा। 

जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिवेशन में प्रतिभाग करने को लेकर सभी साथी उत्साहित हैं। अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को प्रतिभाग करने के लिए शासन के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया द्वारा 9 नवम्बर 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक विशेष अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के साथ अनिल कुमार वर्मा (मंडल महामंत्री), राजेश कुमार सिंह, कृष्णा नंद पाण्डेय, धर्मेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रामाशीष यादव, अकिलुर्रहमान खान एवं सुमित कुमार ओझा इस अधिवेशन में जनपद बलिया के प्रतिनिधि के रुप में प्रतिभाग करेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान