Road Accident in Ballia : बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा रेफर

Road Accident in Ballia : बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा रेफर


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। भीमपुरा-रतनपुरा मार्ग पर स्थित भीमपुरा कस्बे के पास रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमराजपुर गांव निवासी अमन कुमार सिंह (20) पुत्र अंजनी सिंह व अभय कुमार सिंह (18) पुत्र विपिन सिंह बुधवार को भीमपुरा बाजार से घर जा रहे थे। दोनों अभी बाजार से कुछ दूर ही पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने अभय कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार