गैर युवक संग आपत्तिजनक हाल में बहू को देख दंग रह गई सास, फिर...

गैर युवक संग आपत्तिजनक हाल में बहू को देख दंग रह गई सास, फिर...

भदोही। महिला चार बच्चों की मां है। उसका पति रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। इस बीच, उसका चक्कर एक युवक से चल गया। बुधवार देर रात युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया, लेकिन राज खुल गया। मामला चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

गुरुवार सुबह गांव में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला को प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में देख सास ने कमरे में ताला लगाकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने प्रेमी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने किसी तरह मामले को निपटा दिया, लिहाजा बात पुलिस तक नहीं पहुंची। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली महिला चार बच्चों की मां से पड़ोसी गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार देर रात युवक महिला के घर पहुंच गया। गुरुवार को तड़के महिला की सास नित्य क्रिया कर्म के लिए उठी तो एक युवक को बहु के कमरे में देख दंग रह गई। उसने कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। 

शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ताला खोला गया तो युवक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच, प्रेमी के परिजन सूचना पाकर पहुंच गए। किसी तरह मामले को निपटाते हुए प्रेमी को मुंबई के लिए रवाना कर दिया। मामले को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट