बलिया : विधायक उमाशंकर सिंह का दरिया दिल देख छलकें आंसू

बलिया : विधायक उमाशंकर सिंह का दरिया दिल देख छलकें आंसू


रसड़ा, बलिया। राजमिस्त्री की मौत पर रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने उसकी पत्नी को सहायता राशि दी। साथ पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे हर कदम पर उनके साथ मिलेंगे। कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
बता दे कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सुधाकर शर्मा (20) पुत्र स्व. राम जी शर्मा लकड़ी मिस्त्री का कार्य करता था। 11 अगस्त को मुड़ासन गांव में कार्य करते समय विद्युत की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सुधाकर की मौत की सूचना मिलने पर विधायक उमाशंकर सिंह उसके घर पहुंचकर पत्नी को 50 हजार रुपये चेक दिया। इस दौरान वहा मौजूद मथुरा महाविद्यालय के रिटायर शिक्षक राम कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों का प्रतिनिधि भगवान के रूप में मदद करता है। विधायक का दरिया दिल देखकर वहां पर उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू आ गये। 


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद