बलिया : इधर Road Accident में युवक घायल, उधर मजदूर से दबंगई

बलिया : इधर Road Accident में युवक घायल, उधर मजदूर से दबंगई


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। रसड़ा-बलिया मार्ग पर स्थित मन्दा गांव के सामने मंगलवार की सुबह सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक असंतुलित होकर पलट गयी, जिससे बाइकर्स घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल रसड़ा सीएचसी पहुंचाया।

बताते हैं कि राजू सिंह (40) पुत्र लल्लन सिंह निवासी छितौनी अपनी बाइक से रसड़ा से बलिया की तरफ आ रहे थे। इसी बीच, मन्दा गांव के सामने झाड़ियों के बीच से अचानक एक छुट्टा मवेशी उसकी बाइक के सामने आ गयी। इससे वह असंतुलित होकर बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों के सहयोग से उसे तत्काल रसड़ा सीएचसी लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

दो लोगों के विवाद में मजदूर को पीटा

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हड़सर ग्राम सभा अंतर्गत तिवारीपुर स्थित खेत में काम कर रहे 62 वर्षीय मजदूर को दबंगों ने मारपीट कर घायल हो गया, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

तिवारीपुर गांव में परशुराम तिवारी के खेत में झोरीडीह गांव निवासी रामजन्म चौहान पुत्र स्व. रामनाथ चौहान मजदूरी कर रहा था। वह मेढ़ की छटाई कर निकले हुए खर पतवार को जला रहा था, तभी उन पर लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायलवस्था में रामजन्म को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने  उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दो लोगों की आपसी रंजिश में मजदूर को मार पीट कर घायल किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद