युवाओं का भविष्य संवारेगा बलिया का 'जानकी पैरामेडिकल कॉलेज : जेपी सिंह

युवाओं का भविष्य संवारेगा बलिया का 'जानकी पैरामेडिकल कॉलेज : जेपी सिंह


बलिया। रेवती ब्लॉक के भाखर गांव निवासी पूर्व प्रधान जेपी सिंह ने कुछ नया कर दिखाने का मन में न सिर्फ ठाना, बल्कि उसकी आधारशिला भी रख दिया। बांसडीह तहसील अंतर्गत केवरा जितौरा के पास बतौर प्रबंधक श्री सिंह ने सोमवार को पैरामेडिकल कॉलेज बनाने के लिए मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद जेपी सिंह ने कहा कि समाज में कुछ ऐसा करने की मन में लालसा है, जो युवाओं का भविष्य संवारे। इसी सोच के साथ पैरामेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया हूं। अब निर्माण शुरू होगा। मेरा प्रयास है कि भवन जितना जल्द हो बनकर तैयार हो जाय। 


मां के प्यार आशीर्वाद से ही हुआ भूमि पूजन
दुनियां में सब कुछ मिल जायेगा, लेकिन मां के प्यार का बराबरी नहीं मिल सकता है। 'जानकी पैरामेडिकल कॉलेज' का भूमि पूजन के पश्चात पूर्व प्रधान जेपी सिंह ने कहा कि जो कुछ भी हूं मां के आशीर्वाद से हूं। माता जी के नाम पर ही पैरामेडिकल खोलने की जागृति आई, जिसका भूमि पूजन हुआ। क्षेत्र के लोगों के लिए आगे बहुत कुछ किया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश राम ग्राम प्रधान केवरा, हनुमान सिंह बलिया, दिग्विजय पांडेय बलिया, हरिशंकर राय बलिया, SP कुंवर बलिया, विद्याशंकर सिंह केवरा, जितेंद मिश्र केवरा, शिवकुमार सिंह केवरा, अवधेश सिंह केवरा, गजेंद्र सिंह केवरा, जितेंद सिंह प्रधान प्रतिनिधि केवरा, संतोष सिंह छोटकी सेरिया, झब्बू मिश्र बलिया, आशुतोष ओझा बलिया, मन्टू सिंह कोटेदार केवरा, हरेंद्र नाथ गिरी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य  केवरा, ब्रजेश मिश्र बलिया, प्रेम शंकर चतुर्वेदी शंकरपुर, झुनू सिंह बलिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी