बलिया : हम परेशान है, 52 की तरह हमें भी खुशी दे दीजिए साहब

बलिया : हम परेशान है, 52 की तरह हमें भी खुशी दे दीजिए साहब


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के दूबेछपरा, केहरपुर व उदयीछपरा के 52 कटान पीड़ितों को तहसील प्रशासन द्वारा शुक्रवार को दया छपरा में आवासीय पट्टा उपलब्ध करा देने के बाद शेष कटान पीड़ितों की बेचैनी बढ़ गई है। उनका प्रयास है कि किसी तरह उन्हें भी उसी स्थान पर आवासीय पट्टा मिल जाए और वह भी अन्य कटान पीड़ितों के साथ अपना आशियाना बना सकें।

शनिवार को वासुदेव सिंह निवासी श्रीनगर, मान्ती देवी पत्नी नंदलाल केहरपुर, अंकिता देवी पत्नी लोकनाथ गोड़ केहरपुर, राजकुमारी पत्नी संतन पासवान केहरपुर, आरती देवी पत्नी मनीष गोड़ केहरपुर, रामावती देवी पत्नी ताड़केश्वर गोड़ केहरपुर सहित दर्जनभर से अधिक कटान पीड़ित उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। उनसे तत्काल आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। बोले साहब, हम लोग काफी दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पटरियों पर जान जोखिम में डालकर बसे हुए हैं। हमें भी उसी स्थान पर आवासीय पट्टा उपलब्ध करा दें, ताकि हम और हमारे बच्चों का जीवन सुरक्षित हो सके। 

उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन देने वाले कटान पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनकी जांच कराई जा रही है। एक महीने के भीतर उन्हें भी आवासीय पट्टा की भूमि उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही उप जिलाधिकारी ने बंधे पर बसे उन कटान पीड़ितों से जिन्हें आवासीय पट्टा उपलब्ध करा दिया गया है, एक सप्ताह के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की पटरियों को खाली कर देने का सुझाव दिया है, अन्यथा की स्थिति में उन्हें वहां से बेदखल किया जायेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे