बलिया : गोंड महासभा के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा का बड़ा ऐलान

बलिया : गोंड महासभा के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा का बड़ा ऐलान


बैरिया, बलिया। शासन-प्रशासन की बेरूखी से नाराज गोड़ महासभा के पदाधिकारियों ने रविवार को बैरिया स्थित सन्त सुरजन बाबा के पोखरे पर बैठक किया। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि अपनी व अपने जाति की प्रतिष्ठा के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा।
भाजपा अनुसुचित जाति के जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ताड़केश्वर गोड़ ने कहा कि भाजपा को छोड़ पहले की सरकारों ने गोड़ जाति को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया। उन प्रमाण पत्रों पर हजारों लोग प्रदेश मे नौकरी भी कर रहे है।अब प्रतिक्रिया में सरकारी उन्हीं लोगों की जांच कराकर नौकरी छिनने मे लगी है, जो सर्वथा अनुचित है। कहा कि गोड़ जाति को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 356-359 की फसली मांगी जा रही है, जो प्रासंगिक नहीं है।क्या अन्य अनुसुचित जाति से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऐसे दस्तावेज मांगें जाते है। 356-359 की फसली सभी से मांगी जानी चाहिए।गोड़ सभा के बुलावे पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष बैरिया के प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मन्टन वर्मा ने भी गोड़ महासभा की मांगों का समर्थन किया। घोषणा किया कि शीघ्र ही बैरिया में गोड़ महासभा के लिए एक कार्यालय का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने गोड़ महासभा के समर्थन का भरोसा दिलाते हुए उनकी लड़ाई में हर सम्भव सहयोग का अश्वासन दिया। बैठक में अरिर्मदन गोड़, विजय गोड़, प्रभुनाथ गोड़, शिवशंकर गोड़, कृष्ण बिहारी गोड़, नन्दजी गोड़, परमहंस जी, आनन्द शेखर सहित दर्जनों गोड़ महासभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर