बलिया : पिकप से उतरकर रोते हुए भागे पांच बच्चें, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : पिकप से उतरकर रोते हुए भागे पांच बच्चें, जांच में जुटी पुलिस


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड चट्टी के समीप शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पांच बच्चे पकड़े गए हैं। चर्चा है कि कोई चोर गिरोह सभी बच्चों को कहीं ले जा रहा था। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस बच्चों से पूछताछ में जुटी है।
दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव की चंदा गुप्ता (8 वर्ष) पुत्री महेश, अनिकेत ठाकुर (8 वर्ष) पुत्र कंचन ठाकुर, सुजीत ठाकुर (8 वर्ष) पुत्र धनजी ठाकुर, संजना ठाकुर (9 वर्ष) पुत्री धनजी ठाकुर, दीपक (10 वर्ष) पुत्र महेश साह ने बताया कि हम लोग गांव के बाहर खेल रहे थे। उसी समय एक पिकप आई। उस पर सवार लोगों ने कहा कि चलो तुम लोगों के पिता के पास छोड़ दें रहे हैं तो हम लोग पिकप में बैठ गए। बीच रास्ते में गाड़ी रोककर कुछ करने के लिए वे लोग गाड़ी से उतरे तो हम लोग भाग गए। सीताकुंड चट्टी पर मौजूद लोगों ने बच्चों को रोते भागते देखा तो रोक कर पूछा। बच्चों ने आपबीती सुनाया। इसी बीच  छोटू चौबे ने पुलिस को सूचना दी कि ओझवलिया के बच्चों का कोई अपहरण करके ले जा रहा था। हल्दी पुलिस ने दुबहर के उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार राय को बुलाकर सुपुर्दगी दी है। दुबहर SHO कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि पिकप गांव में खड़ी थी, जिस पर बच्चे खेल रहे थे, तभी पिकप चालक गाड़ी लेकर चल दिया। सीताकुंड गांव के पास चालक पिकप खड़ी कर कही गया, तभी बच्चे रोते हुए पिकप से उतर कर भागे, जिन्हें कब्जे में लेकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 


आतीश उपाध्याय/पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार