बलिया : एक ने की छेड़खानी, दूसरे ने दी धमकी ; दोनों नामजद

बलिया : एक ने की छेड़खानी, दूसरे ने दी धमकी ; दोनों नामजद


नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री घर के बगल में स्थित दर्जी के पास गई थी, तभी गांव का ही एक युवक पुत्री को पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री द्वारा शोर मचाने पर मेरा भतीजा मौके पर पहुंचकर पुत्री को बचाया। घर आकर पुत्री ने मुझसे पूरी बात बताई, जिस पर मैं आरोपी युवक के घर कारण पूछने गया तो आरोपी युवक का बड़ा भाई मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट