बलिया : अनियंत्रित ऑटो पलटा, दंपति समेत तीन गंभीर

बलिया : अनियंत्रित ऑटो पलटा, दंपति समेत तीन गंभीर

सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर बेल्थरारोड मार्ग पर दीपलोक हॉस्पिटल के पास मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उभांव थाना क्षेत्र के हाल्दीरामपुर निवासी मोहम्मद शाहिद (27) अपनी पत्नी रुबीना (25) के साथ एक ऑटो से बेल्थरारोड से सिकंदरपुर आ रहे थे। बेल्थरारोड सिकंदरपुर मार्ग स्थित दीपलाेक अस्पताल के सामने पहुंचे थे की तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गई। इससे ऑटो सवार शाहिद, रूबीना व चालक रामप्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने तत्काल सबको पास में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।


श्वेता पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद