बलिया : चाचा-भतीजा आमने-सामने, पिता-पुत्र घायल ; एक गंभीर
On



बैरिया, बलिया। गंगा उस पार स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार की शाम जमीन को लेकर चाचा-भतीजा आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के हरेश्वर ठाकुर (52) तथा उनका पुत्र धीरज ठाकुर (30) घायल हो गये। आसपास के लोगों ने हरेश्वर ठाकुर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, धीरज ठाकुर का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। बताया जा रहा है कि नौरंगा निवासी हरेश्वर ठाकुर और उनके भतीजा फुचुक ठाकुर के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार की शाम चाचा भतीजा में मारपीट हो गई।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 20:07:41
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...



Comments