बलिया : बच्चों से शौचालय साफ कराने वाले प्रधानाध्यापक सस्पेंड, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष बोले- BEO पर हो कार्रवाई

बलिया : बच्चों से शौचालय साफ कराने वाले प्रधानाध्यापक सस्पेंड, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष बोले- BEO पर हो कार्रवाई

बलिया। बच्चों से स्कूल का टॉयलेट साफ कराने के मामले में बीएसए मनिराम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र सोहॉव के प्राथमिक विद्यालय पिपराकलां नं. 1 के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई खण्ड शिक्षा अधिकारी सोहॉव जांच आख्या के आधार पर की है। 

गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपराकलां नं. 1 का दो वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में स्कूल के बच्चे शौचालय की साफ-सफाई करते नजर आ रहे थे, जिसकी जांच बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र ने की। जांच रिपोर्ट में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मृत्युन्जय सिंह, प्रअ प्राथमिक विद्यालय पिपराकलां नं. 1 के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित (CONTEMPLATED) की, जिसके आधार पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से प्रअ को निलम्बित कर दिया है। 

निलम्बन अवधि में मृत्युन्जय सिंह को वित्तीय नियम संग्रह, खण्ड-2 भाग-2 से 4 के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्तो की धनराशि, अर्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी। निलम्बन की अवधि में मृत्युन्जय सिंह को ब्लाक संसाधन केन्द्र, सोहॉव से सम्बद्ध किया गया है। सम्पूर्ण प्रकरण की विस्तृत जाँच के लिए बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी, रेवती को जांच अधिकारी नामित किया है। 

ये है आरोप

-विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से शौचालय की साफ-सफाई करवाया जाना।

-प्रअ मृत्युंजय सिंह द्वारा अध्ययनरत बच्चों के प्रति भेद-भाव प्रदर्शित करना।

-विद्यालय में कार्यरत अन्य कार्मिको के साथ वैमनस्तपूर्ण व्यवहार, ग्रामीणों से लडाई-झगडा करने एवं अन्य शिकायतें मिलना।

प्रधानाध्यापक पर नहीं, बीईओ पर हो एक्शन : जितेन्द्र सिंह

इस मामले में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रधानाध्यापक का निलंबन गलत है। प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विद्यालय में सामुदायिक कार्य कराया है, लिहाजा कार्रवाई तो खंड शिक्षा अधिकारी पर होनी चाहिए। 

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का बयान




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे