कटान पीड़ितों का 'हक' जल्द दे प्रशासन, वरना... Ballia News

कटान पीड़ितों का 'हक' जल्द दे प्रशासन, वरना... Ballia News


बैरिया, बलिया। तहसील क्षेत्र के केहरपुर,  गोपालपुर, इब्राहिमाबाद नौबरार, श्रीकांतपुर उर्फ नारायणगढ़ के कटान पीड़ित परिवारों तथा भूमिहीन परिवारों के हितों के दृष्टिगत इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल को पत्रक देकर मांग किया है कि शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार पीड़ितों को गृह अनुदान का मुआवजा दिया जाए। 

केहरपुर, गोपालपुर व बहुआरा के शेष कटान पीड़ित परिवारों को पुनर्वास के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाए। इब्राहिमाबाद नौबरार व अठगांवा के कटान पीड़ितों को आवंटित पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया जाए  श्रीकांतपुर उर्फ नारायणगढ़ के भूमिहीन परिवारों को आवंटित भूमि पर कब्जा दखल दिलाया जाए। ऐसा ना होने पर सितंबर माह में कटान पीड़ितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन तहसील का घेराव किया जाएगा। श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण का निस्तारण के लिए कई बार आंदोलन व ज्ञापन दिया गया है। बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान में नहीं लिया है। इस बार कटान पीड़ितों की लड़ाई आर-पार की होगी। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी बैरिया ने विनोद सिंह को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली