डीएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल रतसर का रिजल्ट शत-प्रतिशत, अमृता सिंह बनी स्कूल टॉपर

डीएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल रतसर का रिजल्ट शत-प्रतिशत, अमृता सिंह बनी स्कूल टॉपर

बलिया। सीबीएसई द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के साथ ही डीएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल, रतसर में खुशी का माहौल है। इस विद्यालय ने इन परीक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्रा अमृता सिंह ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। 

वहीं, रजनीश कन्नौजिया ने 91%, गोल्डन यादव ने 87%, निखिल कुमार गुप्ता ने 87%, सोनाली गुप्ता ने 83% व अंचल सोनी ने 82% अंकों के साथ हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

दो छात्रों को मिला प्रतिभा का उपहार

इन सफल छात्र-छात्राओं में रजनीश कन्नौजिया का चयन L-1 कोचिंग, कोटा में मेरिट के आधार पर हुआ है। इसमें उन्हें कोचिंग की सभी सुविधाएं खाना-पीना फ्री में प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार छात्र गोल्डन यादव का चयन आकाश इंस्टीट्यूट, लखनऊ में ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर हुआ है। उन्हें भी कोचिंग की सभी  सुविधाएं नि:शुल्क प्राप्त होंगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी