बलिया CDO बोले- तीन चरण में ऑनलाइन होगी यह प्रतियोगिता, बीएसए को जिम्मेदारी

बलिया CDO बोले- तीन चरण में ऑनलाइन होगी यह प्रतियोगिता, बीएसए को जिम्मेदारी


बलिया। कोरोना के प्रति जनजागरूकता के लिए जिला प्रशासन हर तक तरकीब अपना रहा है। इसी क्रम में, 21 से 24 सितम्बर तक 'किल कोरोना' विषयक एक क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन तरीके से होगी। इसके तीन चरण होंगे। पहला चरण 21 व 22 सितम्बर को होगा, जिसमें एक दिन में चार ब्लॉक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें सफल प्रतिभागी दूसरे चरण में भाग लेंगे, जो 23 सितम्बर को दो चक्र में होगा। दूसरे चरण में सफल होने वाले प्रतिभागी 24 सितम्बर को होने वाले फाइनल चरण में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। 

विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि पहले चरण में 21 सितम्बर को 11 बजे विकास खण्ड- बेलहरी, दुबहड़, बैरिया व मुरली छपरा तथा 12 बजे नवानगर, बेरुआरबारी, पंदह व रेवती के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसी प्रकार 22 सितम्बर को 11 बजे शिक्षाक्षेत्र मनियर, सीयर, नगरा, गड़वार व बांसडीह के तथा 12 बजे से सोहांव, रसड़ा, चिलकहर, हनुमानगंज व नगर क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इन दो दिनों में पहले चरण को पार करने वाले प्रतिभागी 23 सितम्बर को होने वाले प्रथम व द्वितीय चक्र (11 व 12 बजे) में भाग लेंगे। फाइनल चरण 24 सितम्बर को 11 बजे से होगा। इसमें विजेताओं को जिलाधिकारी श्री शाही आकर्षक पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को सकुशल कराने की जिम्मेदारी बीएसए व किल कोरोना टीम को दी गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली
वाराणसी : बेवफा सनम फिल्म का वो सीन तो आपने देखा ही होगा, जिसमें कृष्ण कुमार शादी समारोह में घुसकर...
27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा
बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश