बलिया : इस मांग को लेकर राज्यसभा सांसद से मिले जमुना राम महाविद्यालय के छात्र

बलिया : इस मांग को लेकर राज्यसभा सांसद से मिले जमुना राम महाविद्यालय के छात्र

बलिया। सत्र 2021-22 की छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति न मिलने से नाराज जमुना राम महाविद्यालय चितबड़ागांव के बीएड संकाय के छात्र-छात्राओं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के आवास पर पहुंचकर छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

छात्र-छात्राओं ने लिखा है कि छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति न मिलने के कारण पढ़ाई बीच में ही बाधित हो सकती है। उन्होंने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर से इस दिशा में ठोस पहल करते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। राज्यसभा सांसद ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि इसके लिए मैं संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके आप लोगों को जल्द ही बताऊंगा। इस मौके पर मनीष कुमार पाण्डेय, संदीप कुमार, सौरभ कुमार मिश्रा, प्रेम प्रताप यादव, राजा तिवारी, विप्लव कुमार सिंह, रिशु सिंह, प्रीति ठाकुर, सौरभ राय, रोहित पांडे, ज्योति व नीलू इत्यादि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया