बलिया : कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों को टैबलेट के रूप में मिली बड़ी खुशी

बलिया : कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों को टैबलेट के रूप में मिली बड़ी खुशी

बलिया। अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन वितरण योजना 2021-22 के अनुरूप जिला प्रशासन से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार को एमए चतुर्थ सेमेस्टर अंतिम वर्ष के 135 छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंजनी कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सह नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में टैबलेट वितरित किया गया।

टैबलेट पाकर छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस दौरान छात्रों में गजब का उत्साह दिखा।टैबलेट प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं की मन की तरंगों को बहुत सहजतापूर्वक पढ़ा जा सकता था। टैबलेट पाने वाले छात्रों में अंतिमा, विनय पटेल, आकाश, मनोज, रोहित, आरती, काजल इत्यादि ने इस अवसर पर अपने-अपने विचार रखे। उनका मानना था कि इसके माध्यम से हम लोग निःसंदेह शैक्षिक मानदंडों पर खरा उतरेंगे।

प्रभारी ने टैबलेट के महत्व एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ आज जिन छात्र-छात्राओं को मिला वे बहुत भाग्यशाली हैं, क्योंकि वे अपने जीवन में नित नयी कल्पनाओं के यथार्थ स्वरूप को लक्ष्य प्राप्ति के निमित्त महसूस करते रहेंगे।महाविद्यालय के प्राचार्ग प्रो. अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के लक्ष्य को रोजगारपरक कौशल से जोड़कर सहजतापूर्वक प्रदान किया जा सकता है। इसमें सरकार की यह योजना क्रांतिकारी सिद्ध होगी। इससे एक तरफ नयी शिक्षा के उन मानदंडों पर खरा उतरा जा सकता है, जिसके लिए हमारे छात्र अभीष्ट हैं तो दूसरी तरफ समाज-संस्कृति में नई ऊर्जा का संचार भी कर सकते हैं। इस अर्थ में ये छात्र खरा उतरेंगे। उन्होंने इसके सदुपयोग पर जोर देने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनजीत सिंह एवं आभार डॉ. अजय बिहारी पाठक ने किया।

इस अवसर पर डॉ. फूलबदन सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय, दिव्या मिश्रा, डॉ शैलेश पाण्डेय, डॉ आशीष, डॉ. रामावतार, डॉ अमित, डॉ संतोष, डॉ सुजित, डॉ. अनुज, डॉ. शैलेश, डॉ. हरिशंकर, डॉ अवनीश, डॉ धीरेन्द्र, डॉ संतोष, मनोज, विकास, प्रभु, बब्बन, रजिंदर सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8 मार्च का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 8 मार्च का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआंतरिक उलझन और निर्णय में हिचकिचाहट का संकेत है। किसी फैसले को टालने की प्रवृत्ति हो सकती है, क्योंकि दोनों...
बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित