बलिया : खराब प्रगति वाले MOIC को डीएम ने दी चेतावनी

बलिया : खराब प्रगति वाले MOIC को डीएम ने दी चेतावनी


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं वित्तीय प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। जिन ब्लॉक की प्रगति खराब मिली, वहां के एमओआईसी को जिलाधिकारी ने चेतावनी भी दी। 
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित कराएं। खराब प्रगति पर नगरा के एमओआईसी व बीपीएम को सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने टीेकाकरण कार्य को प्रभावी ढंग से कराने पर विशेष जोर दिया। डीएम श्री शाही ने कहा कि संचारी रोग अभियान के दौरान निर्धारित सभी मानकों पर जांच की जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के कार्य में भी और तेजी लायी जाए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के बारे में भी जानकारी दी जाए। यह भी कहा कि अस्पतालों को साफ-सुथरा बनाया जाए। जो धनराशि भेजी जा रही है उसका सदुपयोग हो। दवाओं की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए।
सीडीओ विपिन जैन ने निर्देश दिया कि ब्लॉक पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई प्रतिदिन ब्लॉक पर जाएं और अपना कार्य सुनिश्चित करें। एएनएम की सप्ताहिक समीक्षा बैठक को हर सीएचसी-पीएचसी पर हो। बैठक में सीएमओ डॉ जितेन्द्र पाल, सीएमएस डॉ बीपी सिंह, महिला सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा, कोरोना के नोडल अधिकारी जी खान, सभी एसीएमओ व एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट