बलिया कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ : कौशल उपाध्याय अध्यक्ष, संजय भारती बने मंत्री

बलिया कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ : कौशल उपाध्याय अध्यक्ष, संजय भारती बने मंत्री

बलिया। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस निर्वाचन प्रक्रिया में कलेक्ट्रेट के अलावा समस्त तहसीलों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

देर शाम तक हुई मतगणना के बाद कौशल उपाध्याय अध्यक्ष व संजय भारती मंत्री के रूप के निर्वाचित हुए। वहीं, सुमंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र राम द्वितीय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को संयुक्त मंत्री, नथुनी प्रसाद को संगठन मंत्री, चंदन कुमार को कोषाध्यक्ष, परवेज आलम को ऑडिटर तथा रविशंकर पांडेय को क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने कहा कि कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कर्मचारियों के हक के साथ जहां कहीं भी अन्याय होगा, उनके हक लिए लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ संगठन खड़ा रहेगा। वहीं, मंत्री संजय भारती ने भी कलेक्ट्रेट व तहसील के समस्य कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी तिवारी व अशोक कुमार सिंह थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद