बलिया में कुछ यूं मना विश्व स्वास्थ्य दिवस

बलिया में कुछ यूं मना विश्व स्वास्थ्य दिवस

 


बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त प्लान आफ एक्शन के अंतर्गत जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में 7 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉक्टर आर बी यादव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य' रखा गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद, अनुपम सिंह (जिला शिकायत प्रबंधक), शैलेंद्र पांडे (जिला समन्वयक रेड क्रॉस), डॉक्टर रंजय (डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी कंसलटेंट, योगेश पांडे (प्रशासनिक अधिकारी) ने अपने अपने विचार रखे। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर नीरज पांडे द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पर्यावरण का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि वातावरण को इको फ्रेंडली बनाया जाए इसके लिए यह आवश्यक है कि अपने आस पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा वृक्षारोपण हेतु आम जनमानस में जन जागरूकता फैलाई जाए। इस अवसर पर श्रीमती उषा कुमारी, श्रीमती निर्मला सिंह, रवि शंकर तिवारी, वाईडी मिश्रा, रणधीर सिंह, रजनी सिंह, अभिषेक सिंह, बृजेश जी, अनूप इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिलाई यह शपथ 

हम शपथ लेते हैं कि...
1- हम सभी स्वस्थ रहेंगे तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैल आएंगे।
2- हम सभी अपनी चिकित्सा इकाई को स्वच्छ रखेंगे तथा स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
3- प्लास्टिक प्रयोग को बंद करेंगे।
4- वृक्षारोपण हेतु प्रचार प्रसार एवं वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे।
5- मरीजों को गुणवत्ता परक सेवाएं तथा निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे।
6- इस विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ माहौल बनाएंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8 मार्च का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 8 मार्च का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआंतरिक उलझन और निर्णय में हिचकिचाहट का संकेत है। किसी फैसले को टालने की प्रवृत्ति हो सकती है, क्योंकि दोनों...
बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित