बलिया: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से झड़प, महिलाओं ने किया सड़क जाम ; मुकदमा दर्ज

बलिया: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से झड़प, महिलाओं ने किया सड़क जाम ; मुकदमा दर्ज


बलिया। शहर के इशरतगंज मोहल्ले में विवाद का पटापेक्ष करने पहुंची पुलिस पुलिस और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान चौकी इंचार्ज और सिपाही को दौड़ा लिया गया। पुलिस ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, पुलिस की पिटाई से एक युवक के घायल होने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले की महिलाओं ने अस्पताल के गेट पर सड़क जाम कर दिया। शहर कोतवाल के काफी समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसरतगंज मोहल्ले में दो पक्षों में मकान के कब्जे का विवाद है। अपरान्ह करीब तीन बजे एक पक्ष दीवार तोड़ रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। सूचना पर चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच दूसरा पक्ष पुलिस पर अवैध कब्जा दिलाने का आरोप लगाने लगा। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गयी। काफी देर तक सड़क पर बवाल होता रहा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस दौरान एक पक्ष के रिश्तेदार रविकांत (48) का सिर फट गया। इससे नाराज लोगों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया।मौके पर फोर्स पहुंची तो स्थानीय लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद महिलाएं अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गईं। कुछ सड़क पर लेट भी गईं और सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर रही महिलाओं को किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। सीओ सिटी भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस के सामने ही मारपीट करने लगे। रोकने पर पुलिस के साथ भी झड़प हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के साथ मारपीट में भी एफआईआर दर्ज की गई है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे