बलिया : बात-बात में बिगड़ी बात, किशोर घायल

बलिया : बात-बात में बिगड़ी बात, किशोर घायल

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद चट्टी पर गुरुवार को दो किशोरों में मारपीट हो गई। धारदार हथियार से हमले में एक किशोर घायल हो गया, जिसका उपचार रसड़ा सीएचसी पर कराया गया। वहीं मौके पर आरोपी के साथ घेराबन्दी करने आये आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

कोप गांव में बुधवार को सायं एक वर्ग के मुकबधिर युवक को लेकर दो वर्ग के परिवारों में विवाद हो गया। इनमें से एक परिवार का किशोर मुस्तफाबाद चट्टी पर ठेले पर अंडा बेचता है, जबकि दूसरे परिवार का किशोर मुर्गा बेचता है। गुरुवार को एक दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर वाद विवाद होते होते मारपीट शुरू हो गयी। जिसमें धारदार हथियार से कोप गांव निवासी राजा (16) पुत्र रामाश्रय घायल हो गया। उसी रास्ते से होकर गुजर रहे  पकवाइनार चौकी पुलिस ने मौके की नजाकत को भाप लिया और भीड़ को तीतर बितर कर आरोपी किशोर सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय