बलिया : स्कूलों या पंचायत भवन में क्वारंटाइन लोगों के लिए डीएम ने तय की जिम्मेदारी

बलिया : स्कूलों या पंचायत भवन में क्वारंटाइन लोगों के लिए डीएम ने तय की जिम्मेदारी


बलिया। गांव के प्राथमिक विद्यालय या पंचायत भवन में क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की खानपान की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सभी बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि अपने-अपने विकास खण्ड के अंतर्गत स्कूलों या पंचायत भवन में रखे गए लोगों को खानपान की व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित कराएं। इसके लिए प्रति व्यक्ति 80 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बिल प्रमाणित कर भुगतान के लिए सम्बंधित एसडीएम को उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों के लिए अलग से कोई फंड नहीं है। इसी व्यवस्था के माध्यम से तहसील से ही भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि कोविड-19 के दृष्टिगत लागू लाकडाउन की वजह से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ट्रेन या बसों के माध्यम से आने वाले प्रवासी श्रमिक या अन्य व्यक्तियों को मेडिकल जांच के बाद सामान्य पाए जाने की स्थिति में उन्हें उनके घर में होम क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश के साथ भेजा जा रहा है। लेकिन, ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ ग्राम पंचायतों में  बाहर से आने वाले व्यक्ति होम क्वॉरेंटाइन में नहीं रह कर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय या पंचायत भवन में रखे गए हैं। इन्हीं लोगों की खानपान की व्यवस्था के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय