गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धन्‍धारी गांव में मंगलवार की देर रात गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित असलहा समेत भाग निकले। वहीं, गोलियों की गूंज से गांव में सन्नाटा पसर गया। एसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिवार से जानकारी ली। 

गांव निवासी श्रीनारायण के पुत्र मनोज सिंह, मनीष सिंह और संदीप सिंह है। मनोज का अपने परिवार में ही संपत्ति बंटवारे का मामला चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक पिता श्रीनारायण से मनोज का विवाद मंगलवार की सुबह में हुआ था, लेकिन गांव के लोगों ने मामले को सुझला दिया। आरोप है कि रात में फिर कहासुनी हुई तो मनोज ने पिता श्रीनारायण पर गोली चला दी। मनीष उस समय मौके पर नहीं था, लेकिन गोली चलने और पिता की चीख सुनकर पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी गई। चाची अवधराजी पर भी हमला किया गया। गांव होने के कारण रात नौ बजे ही अधिकांश लोग सो रहे थे, लिहाजा गोली चलने की आवाज सुनने के बावजूद बहुत देर तक ग्रामीण घरों में ही दुबके रहे। पुलिस पहुंची तो ग्रामीण एक-एक कर बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके और आरोपी भाग निकला। 

Tags: Azamgarh

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार