जल संरक्षण को चला जागरूकता अभियान, हुआ पौधरोपण

जल संरक्षण को चला जागरूकता अभियान, हुआ पौधरोपण



दुबहर/बलिया । भारत सरकार द्वारा वर्षा के जल के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए पंचायतों को जागरूक करने का अभियान चलाया है । जिसके तहत  में क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार स्थित स्व महादेव सिंह न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार के दिन जिला पंचायत राज अधिकारी शेष देव पांडे एवं खंड विकास अधिकारी कपिलदेव राम ने वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया ।

 इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी शेष देव पांडे ने कहा कि वर्षा के जल के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है । इसके लिए सरकार ने जल संरक्षण को जल आंदोलन बनाने के लिए अभियान चलाया है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर वर्षा के जल के संरक्षण के उपाय करने होंगे  । जिसके क्रम में वृक्षारोपण के अलावे तालाब निर्माण, खेतों की मेढ़बंदी, शोखता निर्माण , पौधरोपण , अनावश्यक जल के बर्बादी पर रोक सहित अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिसका हमें अनुपालन करते हुए अपने आगे आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए भूमिगत जल स्रोतों के ठहराव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बरतनी होगी । इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कपिलदेव राम ने  ग्रामीणों को जल बर्बाद ना करने तथा उनका सदुपयोग करने की शपथ दिलाई । इस मौके पर एडीओ पंचायत पशुपतिनाथ सिंह ग्राम प्रधान पूनम सिंह सुनील सिंह ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव हिमांशु चौबे दीपक सिंह पिंटू विजय सतीश सिंह अख्तरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।



रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया : तुर्तीपार पंप कैनाल की क्षतिग्रस्त पुलिया से बाइक समेत सगे भाई नहर में गिर गए। डूबते भाइयों में...
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !
टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी
बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, होंगी कार्यशालाएं
बलिया में Road Accident, थम गई एक जिन्दगी