मानसून की पहली बारिश ने खोली नपं प्रशासन की पोल

मानसून की पहली बारिश ने खोली नपं प्रशासन की पोल



सिकन्दरपुर ,बलिया। अचानक शुक्रवार को रात से ही बदले मौसम के साथ कहीं झमाझम बारिश ने जन सामान्य को राहत प्रदान कर दिया है। लेकिन इसी के साथ बारिश ने नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर किए जाते रहे तमाम दावे की पोल भी खोलकर रख दिया है। जगह-जगह हुए जलजमाव व गंदगी ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी। सड़क से लेकर गलियों तक में पसर गई गंदगी से लोगों के लिए चलना मुश्किल हो गया है। पिछले कई दिनों से धूप व गर्मी असहनीय हो गई थी। सुबह दस बजते ही हो जा रही चिलचिलाती धूप से लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। उधर घरों में भी उमस चैन से बैठने नहीं दे रही थी। बहरहाल शनिवार को हुई बारिश ने गर्मी व उमस से राहत तो दी किंतु नगरीय क्षेत्रों की स्थिति भी नारकीय हो उठी। साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। जाम नालियों के चलते सड़कों पर पहुंच गए गंदगी व कींचड़ के चलते लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो उठा। लोग बच बचाकर निकलते देखे गए। नागरिकों ने समय रहते नाले व नालियों की विधिवत साफ-सफाई कराने की मांग की। ताकि आगे आने होने वाले बारिश के दौरान लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट