...और अरविंद का शव आते ही मच गया कोहराम

...और अरविंद का शव आते ही मच गया कोहराम



मनियर/ बलिया । बहन के ननद के लड़के के बार ओहार शरीर होने गये थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी युवक अरविंद राजभर 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजनारायण राजभर की मुंडन संस्कार के दौरान श्रीरामपुर घाट बलिया पर डूबने से हुई मौत के बाद बुधवार की देर शाम गाव शव पहुचते ही कोहराम मच गया। देखने वालो काफ़ी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी अरविंद राजभर अपनी बहन ललिता की ननद सुनीता पत्नी मुकेश राजभर निवासी जँसाव थाना बांसडीहरोड के लड़के के मुंडन संस्कार में शरीक होने गया हुआ था।

चर्चा है नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से मौत हो गई काफी खोज बीन के बाद अरविंद का शव मिला । शव मिलने के बाद मुंडन संस्कार में गए लोगों को जानकारी मिली कि अरविंद डूब गया था।अरविंद की मौत का समाचार सुनते ही व बुधवार देर शाम पैतृक गांव शव पहुचते ही उसके परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया । माता मनोरमा देवी अचेत पड़ी हुई है ।अन्य महिलाएं उसको सांत्वना दे रही है ।अरविंद के पिता राज नारायण की मौत करीब 18 वर्ष पूर्व हो चुकी है । अरविंद राजभर अपने घर का कमाउ व्यक्ति था मजदूरी करके पैसा लाता था तो परिवार का परिवरीष चलता था। बुधवार की देर शाम उसका अन्तिम संस्कार घाघरा नदी के किनारे परिजनों द्वारा कर दिया अाज भी गाव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद